बाराबंकी

दो बाइको की आमने-सामने जोरदार टक्कर दो की मौत दो गंभीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में हुए भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक पर इलाके के हो भैरमपुर गांव के तौफीक (20), उसकी चाची किस्मतुल (22) और चाची का चार वर्षीय अरहान कहीं जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सीतापुर के रामपुर मथुरा इलाके के विवेकपुर निवासी करन मिश्रा (30) और इनके हम उम्र साथी नरेंद्र गौतम सवार थे। यह दोनों युवक महादेवा दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे।
ये भी पढ़ें – पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों को मिलेगा भूमि स्वामित्व, मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश
ये भी पढ़ें – सावन मेला डायवर्जन से यात्री बेहाल: बाराबंकी-बहराइच रूट पूरी तरह ठप, कैसरगंज-जरवल तक नहीं मिल रही बसें
तेज रफ्तार के चलते दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हुई, जिसमें तौफीक और करन मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में नरेंद्र और मासूम को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button