खैरथल

बाल व्यापार के खिलाफ रेलवे स्टेशन पर चला सतर्कता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

 

खैरथल : विश्व मानव तस्करी उन्मूलन दिवस 30 जुलाई के तहत रेलवे स्टेशन खैरथल पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान 15 से 30 जुलाई तक जारी रहेगा खैरथल रेलवे स्टेशन पर बाल तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान में स्पेक्ट्रा संस्था और रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों को बाल श्रम के खतरे, कानूनी जानकारी दी स्टेशन मास्टर राजेंद्र सैनी और स्पेक्ट्रा संस्था के प्रोग्राम मैनेजर गुलाब शर्मा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। आरपीएफ के कांस्टेबल लोकपाल मीणा और रामफल ने भी इसमें सहयोग किया।प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पोस्टर, स्टिकर और हेल्पलाइन नंबर 1098 व 1800102722 प्रदर्शित किए गए स्पैक्ट्रा संस्था द्वारा स्टेशन पर चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़े अनाउंसमेंट भी करवाए गए। यात्रियों को बाल तस्करी के प्रति जागरूक करते हुए पंपलेट बांटे गए और अपील की गई कि अकेले या संदिग्ध बच्चों की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दें

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button