हापुड़

कांवड़ियों के कैंप के पास कार में लगी आग…

हापुड़ में धू-धू कर जल उठी कार... तीन युवकों ने कूदकर बचाई जान...

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

हापुड – उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मेरठ रोड पर एक आई-10 कार आग का गोला बन गई. गनीमत रही कि कार में सवार तीन युवकों ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली. घटना के दौरान फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और फायर सेफ्टी कर्मियों ने कार में लगी आग को जब तक बुझाया, तब तक कार पूरी तरह से धू-धू कर जलकर राख हो गई. जानकारी के अनुसार हापुड़ शहर से एक कार में सवार होकर तीन युवक मेरठ के लिए जा रहे थे. बताया जा रहा है कि जैसे ही तीनों युवक कोतवाली क्षेत्र में ही मेरठ रोड पर पहुंचे, तभी अचानक चलती कार में से पहले धुंआ निकला और फिर तेजी से आग की लपटें दिखाई देने लगी. जिसकी वजह से कार में सवार तीनों युवक घबरा गये और उन्होंने तत्काल कार में से कूदकर अपनी जान बचाई. देखते ही देखते कार रोड पर ही धू-धू कर जलने लगी. घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दी, तो सूचना मिलते ही तत्काल फायर सेफ्टी के जवान मौके पर पहुंच गये और उन्होंने आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि कार की वायरिंग में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी, जिसके कारण कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button