महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर जनपद के कांवड़ मार्गों पर ड्रोन कैमरों से रखी जा रही नजर।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
हापुड़। सावन के महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत हापुड़ पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग और आसपास के क्षेत्र की लगातार चैकिंग की जा रही है । इसके साथ ही ड्रोन कैमरों की सहायता से आसमान से भी नज़र रखी जा रही है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी सहित ड्रोन कैमरों का भी सहारा लिया जा रहा है । कई स्थानों पर पुलिस द्वारा की जा रही फुट पेट्रोलिंग का क्रम भी लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है । हापुड पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर ड्रोन कैमरे की मदद से ली जा रही तस्वीरों को भी साझा किया जा रहा हैं।


