रूचि पाण्डेय बनी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी । उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी के जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के निर्देश पर जिला अध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में संरक्षक महिला प्रकोष्ठ पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी के अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद के लिए रूचि पाण्डेय जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदान की गई। वहीं जिला महामंत्री पद पर दीपिका साहू को मनोनीत किया गया। और उर्मिला गुप्ता को जिला संरक्षक बनाया गया। साथ ही नगर अमेठी से नगर उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रूचि पाण्डेय ने आये हुए सभी व्यापारियों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमेठी जनपद में महिला व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए हरदम तत्पर रहूंगी और संगठन की मजबूती के लिए जो भी कार्य होगा करती रहूंगी। इस मौके पर जिला वरिष्ठ महामंत्री सुशील जायसवाल, टीकरमाफी बाजार अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, महामंत्री अभयराज मौर्या, युवा जिला महामंत्री पवन वैश्य, कमल अग्रहरि, विकास पासवान, प्रद्युम्न मोदनवाल, हिमांशु कसौधन, विष्णु सोनी, दुर्गेश कुमार, गीता सोनी रीता सोनी आदि आदि लोग मौजूद रहे।

