बाराबंकी

समाजवादी आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ नेता घिराऊ यादव का निधन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी से गहरे जुड़ाव रखने वाले और रामसेवक यादव व बेनी प्रसाद वर्मा के साथ कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करने वाले वरिष्ठ नेता घिराऊ यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। वे न केवल समाजवादी आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे, बल्कि कई बार रामसेवक यादव के साथ जेल भी गए। उनका जीवन संघर्षों, सिद्धांतों और समाज सेवा को समर्पित रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, घिराऊ यादव हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़ों की आवाज़ बनकर खड़े रहे। उन्होंने समाजवाद को केवल विचार नहीं, बल्कि व्यवहार में उतारा।उनके निधन की खबर से क्षेत्रीय राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों ने उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।पार्टी नेताओं ने कहा कि “सिरौलीगौसपुर के शेखपुर टूटरू के रहने वाले घिराऊ यादव जैसे नेता विरले ही होते हैं, जिन्होंने विचारधारा के लिए संघर्ष किया, जेल गए, लेकिन कभी समझौता नहीं किया।”
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button