अमरोहा
अमरोहा के चामुंडा मंदिर में चोरी
दान पात्र से रुपये और शिवलिंग ले गया युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : नगर कोतवाली इलाके के शास्त्री नगर स्थित चामुंडा मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। यहां चोर मंदिर से दान पात्र में रखे रुपये और शिवलिंग चुराकर ले गया। पूरी घटना मंदिर में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं घटना के बाद मंदिर के पुजारी सिद्धबाबा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दिया है। फुटेज में आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। वहीं इस मामले ने अमरोहा नगर थाना प्रभारी पंकज तोमर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



