अमरोहा
अमरोहा के निजी अस्पताल में गलत ऑपरेशन
प्रसव के बाद महिला की बिगड़ी हालत, मेरठ रेफर; सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गढ़ी गांव निवासी संजू की पत्नी सविता को 17 जून की शाम प्रसव पीड़ा होने पर रहरा अड्डे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रसव के बाद सविता को लगातार ब्लीडिंग की समस्या हुई।अस्पताल के चिकित्सक ब्लीडिंग रोकने में असफल रहे। उन्होंने सविता का अंदरूनी ऑपरेशन किया, जिससे उनकी स्थिति और खराब हो गई। लगातार ब्लीडिंग और पेशाब न आने की समस्या के कारण 19 जून की शाम उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।मेरठ के डॉक्टरों ने ऑपरेशन में गलती की पुष्टि की है। महिला की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। इलाज में अब तक लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। पीड़िता के पति ने सीएमओ से शिकायत की है।सीएमओ ने मामले की जांच सीएचसी हसनपुर के चिकित्सा अधीक्षक को सौंपी है। जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।



