बेतुल

बैतूल नवांकुर संस्था ने बांसपानी में महिलाओं को वितरित किए 700 आम के पौधे

हरियाली अमावस्या पर महिलाओं ने लिया हरियाली का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। ब्लाक बैतूल के ग्राम बांसपानी में हरियाली अमावस्या के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नवांकुर सखी हरियाली यात्रा संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में गांव की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को विशेष रूप से शामिल किया गया।
सुबह पंचायत भवन में एकत्रित हुईं महिलाओं और शासकीय प्राथमिक शाला की छात्राओं ने वहां से विजासनी देवी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर तक पहुंचीं। पूजा-अर्चना के पश्चात पुनः पंचायत भवन लौटीं।
गांव में ही नर्सरी बनाकर पौधे तैयार किए
यहां नवांकुर संस्था के सचिव शैलेन्द्र मालवीय ने उपस्थित महिलाओं को 700 आम के पौधे वितरित किए। उन्होंने बताया कि पौधों की खरीद के बजाय गांव में ही नर्सरी बनाकर पौधे तैयार किए गए हैं, जिससे लागत भी कम आई और स्थानीय महिलाओं को काम भी मिला। पौधे तैयार करने में ग्राम की महिलाओं का विशेष योगदान रहा।पौधे प्राप्त कर सभी महिलाओं ने उन्हें लगाने और उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
– गांव में हरियाली के प्रति नई चेतना जागृत
इस अवसर पर शा. प्रा. शाला के प्रधान पाठक नंदकिशोर धुर्वे, संस्था के सचिव फगन ऊईके, सहायक सचिव रामपाल बामने, पूर्व उपसरपंच मोहन जौंजारे, ज्योति स्व-सहायता समूह अध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा जौजारे, दुर्गा स्व-सहायता समूह अध्यक्ष सुखमनी भलाबी, पूर्व ग्राम प्रधान श्रीमती दुर्गा जौजारे, पूर्व सरपंच बीरबती यादव, गीता यादव, अम्बा उबनारे, शांति इवने, मीरा जौंजारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने गांव में हरियाली के प्रति नई चेतना जागृत की और ग्रामीणों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button