पाकुड़

डीसी ने खुदरा उत्पाद दुकानों की संचालन सम्बन्धी प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ वीसी के माध्यम से की बैठक

DC held a meeting through VC with the deputed supervisors regarding the operation of retail product shops

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खुदरा उत्पाद दुकानों के संचालन, अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक/ कर्मियों के साथ बैठक किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सभी पर्यवेक्षक /कर्मी यह सुनिश्चित करेंगें कि उनके प्रखण्ड अन्तर्गत संचालित खुदरा उत्पाद दुकानों में मदिरा की बिकी निर्धारित अधिकतम खुदरा बिकी मूल्य से अधिक दर पर न हो। खुदरा उत्पाद दुकानों से प्राप्त होने वाले नगद बिकी राशि एवं कैश कलेक्शन एजेंसी को हस्तगत कराए गए राशि में किसी प्रकार की भिन्नता न हो। इस संबंध में खुदरा उत्पाद दुकानों में प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों द्वारा नियमित मिलान किया जाएगा। साथ ही खुदरा उत्पाद दुकानों में अपमिश्रित / नॉन ड्यूटी पैड मदिरा की बिक्री दुकान में संचित स्टॉक में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इस पर भी कड़ी निगरानी रखी जाए। सभी अपने-अपने क्षेत्र में यदि अवैध शराब की बिकी, संचय, परिवहन अथवा निर्माण से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त होती है तो इसकी सूचना तत्काल अधीक्षक उत्पाद, पाकुड़ को देंगें। बैठक में सभी अंचलाधिकारी, उत्पाद विभाग के पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक/ कर्मी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button