बरेली

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की करी बैठक  

उद्यमियों द्वारा उठायी गयी समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारी को दिए निर्देश 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो     
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में पाया कि निवेश मित्र पोर्टल पर यू.पी.सी.डा. के 10 प्रकरण समय सीमा से बाहर लंबित हैं, जिस पर क्षेत्रीय प्रबंधक यू.पी.सी.डा. के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि छः प्रकरण मुख्यालय स्तर पर लंबित हैं शेष पर शीघ्र पर निस्तारण कराया जा रहा है। कुछ टेक्निकल समस्या प्रदेश स्तर पर होने के कारण प्रकरण लंबित हुए हैं। बैठक में ग्राम पीपलसना चौधरी स्थित औद्योगिक क्षेत्र भोजीपुरा में पानी निकास की समस्या रखी गयी, जिसमें बताया गया कि सम्बंधित अधिकारियों  द्वारा निरीक्षण कर पानी की निकासी नदी तक पहुंचाने हेतु स्टीमेट बना लिया गया है। एक -एक करके समस्याओं को निस्तारण किया जाए।  सीबी गंज क्षेत्र में स्थित इकाईयों की विद्युत सप्लाई परसाखेड़ा स्थित पावर हाउस से आवरहैड लाइनों के माध्यम से की जाती है, आंधी, बारिश होने की स्थिति में रोड साइड में खडे़ पेड़ों की डाल आदि टूटने से विद्युत सप्लाई बाधित होती है। अतः पेड़ों छटाई करवायी जाए, जिस पर वन विभाग से विद्युत विभाग को एनओसी प्रदान करते हुए पेड़ों छटाई हेतु निर्देश दिए गए। इसी प्रकार उद्यमियों द्वारा उठायी गयी विभिन्न समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, उपायुक्त उद्योग विकास यादव, समस्त उद्यमीगण सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button