बरेली
बिना चीरे और तार के पहली हार्ट सर्जरी, मिशन हास्पिटल में लगाया गया आधुनिक लीडलेस पेसमेकर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। शहर के मिशन हॉस्पिटल के हृदय रोग विभाग के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। बरेली चिकित्सा के इतिहास में पहली बार बगैर चीरे और तार के आधुनिक पेसमेकर डाला गया है। मिशन हास्पिटल में “लीडलेस पेसमेकर” तकनीक के जरिए 87 वर्षीय बुजुर्ग मरीज के दिल में बिना चीरे और बिना तार के पेसमेकर प्रत्यारोपित किया गया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. तन्मय अग्रवाल ने बताया कि यह डिवाइस देश की प्रमुख कंपनी मेडट्रॉनिक द्वारा विकसित की गई है। इसका नाम माइक्रा वीआर टू है। यह दुनिया का सबसे छोटा पेसमेकर है। इस तकनीक की खास बात यह है कि इसमें न तो किसी प्रकार का चीरा लगाया जाता है और न ही तार (लीड) की जरूरत होती है। डिवाइस को सीधे पैर की नस के माध्यम से हृदय में फिट किया जाता है। 25 मिनट में लग जाता है पेसमेकर, 24 घंटे में छुट्टी ,मिशन अस्पताल के प्रेसिडेंट बरेली के मेयर डॉ उमेश गौतम ने बताया कि आधुनिक तकनीक के आने से अब हृदय रोगियों को दिल्ली या लखनऊ जैसे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। बरेली में ही अत्याधुनिक इलाज की सुविधा उपलब्ध हो गई है।



