आकांक्षी जिला के तहत सम्पूर्णता अभियान की तैयारी से सम्बन्धित की गई समीक्षा
Review done regarding preparation of Sampoornata Abhiyan under Aspiring District
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि नीति आयोग नई दिल्ली के दिशा- निर्देशानुसार सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम का समापन समारोह 30 जुलाई 2025 को किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि आकांक्षी जिला पाकुड़ में 30 जुलाई 2025 को सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम का समापन समारोह रविन्द्र भवन में किया जायेगा।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आकांक्षी प्रखंड लिट्टीपाड़ा एवं आकांक्षी जिला, पाकुड़ में सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। आकांक्षी जिला में सम्पूर्णता अभियान एवं आंकाक्षा हाट के नाम पर कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्देश दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित इंडिकेटर पर शत प्रतिशत सैचुरेशन करना है। आकांक्षी जिला अंतर्गत संपूर्णता अभियान में हेल्थ एंड न्यूट्रिशन, एग्रीकल्चर एवं एजुकेशन विभिन्न 6 बिंदुओं पर योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए शत प्रतिशत सैचुरेशन करना है। मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, पीरामल के डीपीएम मोना प्रेरणा सुरीन समेत अन्य उपस्थित रहे।



