झांसी

दुधारू पशुओं को रोगों से बचने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झांसी । दुधारू पशुओं को खतरनाक बीमारी खुरपका मुंहपका रोग से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जिले भर में अभियान शुरू कर दिया है । पहले दिन 5314 पशुओं का टीकाकरण किया गया । 45 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में 23 टीम में गांव-गांव जाकर टीकाकरण करेंगी इसके लिए जिले में 4.80 हजार वैक्सीन की खेप मिल चुकी है । आठ विकास खण्डों में 23 टीम बनाई गई है जो घर-घर जाकर गाय, भैंस, बकरी समेत दुधारू पशुओं का टीकाकरण करेगी ।
बारिश के मौसम में खुरपका मुंहपका का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है यह बीमारी गाय, भैंस, बकरी, सूअर आदि जानवरों में खेलती है बारिश के दिनों में इस बीमारी के फैलने का खतरा बना रहता है । इस बीमारी से पशु दूध देना कम कर देते हैं तथा मुंह में घाव हो जाते हैं लापरवाही होने पर जानकारी जोखिम रहता है जिले में अभी कई क्षेत्रों में इस बीमारी से ग्रसित पशुओं के मामले भी सामने आ चुके हैं ।45 दिन के अभियान में 4.80 लाख पशुओं को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है पशुपालन विभाग को इसके लिए 4.80 लाख वैक्सीन भी मिल गई है विगत दिवस इस अभियान की शुरुआत बेटी का कारण टीमों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया यह अभियान 5 सितंबर तक चलेगा । पशुपालन विभाग की टीम गांव गांव जाकर टीकाकरण करेंगे । यह जानकारी डॉजे एस पाल प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी झांसी ने दी है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button