गोड्डा

सशक्त पंचायत नेत्री कार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

- विभिन्न पंचायत की महिला मुखिया व वार्ड सदस्या प्रशिक्षण में हुई शामिल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 
गोड्डा/ठाकुरगंगटी : सशक्त पंचायत नेत्री कार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यालय सभागार में क्षेत्र के विभिन्न पंचायत की महिला मुखिया व वार्ड सदस्या का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। वहीं प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक काव्या सिंह के द्वारा पंचायती राज शासन में अधिकार सहित ग्राम विकास योजना आदि की बारीकी से जानकारी दी जा रही है।प्रशिक्षक ने बताया कि 73 वें संविधान संशोधन के बारे में गेम के माध्यम से जानकारी दिया जा रही है। फ्लैश कार्ड के बारे में भी बताया जा रहा है। फ्लैश कार्ड के चित्र को भी दिखाया जा रहा है। बताया गया कि उस समय से लेकर अभी तक की शासन प्रक्रिया में बहुत अंतर है। पूर्व में महिलाओं को पंचायती राज शासन में अधिकार नहीं दिया गया था।अभी आधी आबादी के तौर पर हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
वहीं बताया गया कि महिला प्रतिनिधि पति व अन्य सहयोगी से सहयोग नहीं लें, स्वयं जानकारी लेकर आत्मनिर्भर बनें। अपने कर्तव्यों का पंचायत में शत प्रतिशत पालन करें। सभी कार्यों और जिम्मेदारियां को स्वयं संभालें। कहा कि आरक्षण मिलने के बावजूद अभी भी महिलाएं कई तरह से पीछे हैं। इसलिए आगे आने की आवश्यकता है। वहीं संचार और कोष की भी जानकारी दी गई। बताया कि पहले केंद्र राज्य से पंचायत में योजना और काम भेजा जाता था लेकिन अब पंचायत के माध्यम से ही योजना बनाकर केंद्र और राज्य को भेजी जाती है। इसी आधार पर हर प्रकार का विकास कार्य होता है। ग्राम विकास योजना को और अधिक बेहतर करना है, महिला सशक्तिकरण को और अधिक मजबूत करना है। ताकि देश की शत प्रतिशत महिलाएं आत्मनिर्भर हो जाए और बेहिचक वे हर क्षेत्र में आधी आबादी का सशक्ति से अधिकार ले सकें। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल ने भी उपस्थित मुखिया व वार्ड सदस्या को कई प्रकार की आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान अमरपुर पंचायत की मुखिया सायमा खातून सहित कई मुखिया एवं कई वार्ड सदस्या प्रशिक्षण में शामिल थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button