बरेली

विद्यालय में हुआ हादसा ,पेड़ की मोटी डाल टूटकर बच्चों के ऊपर गिरी

प्रधानाचार्य सहित आठ बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली । यूपीएस कांधरपुर विद्यालय में बड़ा हादसा हो गया। अचानक पेड़ की मोटी डाल गिर गई। इसकी चपेट में आकर सात-आठ बच्चे घायल हो गए। प्रधानाचार्य शबीना परवीन को भी चोटें आई हैं। घायल चार बच्चों के साथ प्रधानाचार्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना शुक्रवार की है। विद्यालय में पढ़ाई के वक्त अचानक से यहां खड़े रबर प्लांट (पेड़) की टहनी गिर गई। करीब सात बच्चे और प्रधानाचार्य इसकी चपेट में आ गईं। सभी को चोटें आई हैं। चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। तीन बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि चार बच्चे और प्रधानाचार्य को जिला अस्पताल भेजा गया है। हालांकि सभी विद्यार्थी और प्रधानाचार्य सुरक्षित हैं। इस तरह विद्यालय में बड़ा हादसा टल गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button