रामपुर शाहबाद
सवारी लेकर जा रही ई रिक्शा पलटी पांच घायल दो रेफर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद । साबरी भरकर लेकर जा रही ई रिक्शा पलटी 5 वर्षीय बच्चे सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल।घायलों को सीएचसी शाहबाद पहुंचाया।शाहबाद से साबरी लेकर जा रही ई रिक्शा चालक शाहदरा निवासी पप्पू ने बराबर से जा रहे ओटो चालक को सलाम करने के लिए जैसे ही हाथ उठाया। ई रिक्शा चालक पप्पू अपना संतुलन खो बैठा।शाहबाद रामपुर स्टेट हाईवे पर ई रिक्शा पलट गई ई रिक्शा में सवार कृष्णा देवी निवासी पट्टी फैजुल्लाबाद, भीतर गांव निवासी,राजेंद्र,हिम्मत पुर निवासी अनीता,कूप निवासी 5 वर्षीय हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया गया। डॉक्टर ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।अनीता और कृष्णा देवी की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया।



