अमरोहा

किसानों ने बिजली घर पर किया प्रदर्शन

जेई पर मीटर में गड़बड़ी का आरोप, एक्सईएन ने हस्तक्षेप कर शांत कराया मामला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ बिजली घर पर प्रदर्शन किया और धरना दिया। किसानों ने जेई मनोज कुशवाहा का घेराव कर उन पर बिजली मीटरों में जानबूझकर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। किसानों और जेई के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। यह नोंकझोंक में बदल गया। बिजली घर पर करीब 10 मिनट तक हंगामा चलता रहा। स्थिति को देखते हुए, मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) ने हस्तक्षेप कर किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। किसानों का कहना था कि हाई टेंशन लाइन में करंट उतरने के कारण उनके कई बिजली उपकरण जल गए हैं। वहीं, जेई मनोज कुशवाहा का दावा था कि मीटरों में जानबूझकर आग लगाई गई है। भाकियू ने एक्सईएन से मांग की कि क्षेत्र में जर्जर बिजली तारों को तत्काल बदला जाए। खराब ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त किया जाए। लो वोल्टेज की समस्या वाले इलाकों में बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाए। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह, संजीव बालियान, सीता आर्य, गंगाराम आर्य, धर्मेंद्र सिंह, सागर सिंह, बाबू अली, लक्खू सिंह, महेश पहलवान, ईश्वर सिंह, वीरेंद्र सिंह और हरिओम सिंह सहित कई किसान मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button