पाकुड़

हिमालयन एकेडमी हिरणपुर में स्काउट-गाइड का चार दिवसीय प्रशिक्षण जारी

Four day training of Scout-Guide continues in Himalayan Academy Hiranpur

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
हिरणपुर (पाकुड़), झारखण्ड स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में हिमालयन एकेडमी, हिरणपुर में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज तीसरा दिन है। प्रशिक्षण में छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग ले रहे हैं। शिविर में बच्चों को माइंड एक्सरसाइज, रेस्क्यू ट्रेनिंग, परेड की विभिन्न तकनीकों के साथ तालबद्ध अभ्यास और शारीरिक प्रशिक्षण कराया जा रहा है। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चे न केवल टीम भावना सीख रहे हैं, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित कर रहे हैं। विद्यालय परिसर पूरे दिन प्रशिक्षण गतिविधियों से गूंजता रहा, जहां प्रतिभागियों का जोश देखते ही बनता था। आयोजन का उद्देश्य छात्रों को मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button