गैर-जिम्मेदार पिता का किरदार निभाया- वरुण बडोला
Played the role of an irresponsible father - Varun Badola

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
मुंबई, सोनी सब का आगामी शो इत्ती सी खुशी’ में एक टूटे हुए परिवार के बीच संघर्ष, जिम्मेदारी और भावनात्मक उलझनों की सशक्त झलक दिखाई गई है। वरुण बडोला इस शो में सुहास दिवेकर की भूमिका निभा रहे हैं। एक ऐसा किरदार जो पारंपरिक पिता के सांचे में फिट नहीं बैठता। वो दिलकश है, लेकिन गैरमौजूद; प्यार करता है, लेकिन भरोसे के लायक नहीं है। दर्द से बचने के लिए शराब का सहारा लेता है। इस जटिलता ने ही वरुण को इस किरदार की ओर खींचा और इसे निभाना उनके लिए एक भावनात्मक यात्रा बन गया। वरुण बडोला कहते हैं अगर सुहास एक सीधा-सादा किरदार होता- बस एक शराबी और नाकाम इंसान- तो उसे समझना और निभाना कहीं आसान होता। ऐसे किरदार को विलेन बनाना बहुत आसान है। सुहास एक खूबसूरती से लिखा गया किरदार है और मैं सच में चाहता हूं कि मैं उसके साथ न्याय कर सकुं।



