गोड्डा

पुलिस कप्तान ने बोआरीजोर थाना का किया निरीक्षण 

कहा- लंबित और वर्तमान में आए मामलों का शीघ्र करें निष्पादन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/बोआरीजोर : पुलिस कप्तान मुकेश कुमार ने बोआरीजोर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई बनाये रखने का निर्देश देते हुए थाना प्रभारी ध्रुव कुमार को सभी लंबित मामलों के साथ साथ वर्तमान में आए मामलों का भी शीघ्र निष्पादन का आदेश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्ती करें और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखें। उन्होंने थाना में मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया और निर्देश दिया कि क्षेत्र में शांति बनाये रखने के लिए आमजन तथा जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें। उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जायें ताकि आपसी समन्वय से क्षेत्र में सौहार्द का वातावरण बना रहे। निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेखों एवं रजिस्टर को सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित रूप से रखने का निर्देश दिया गया। इस दौरान मौके पर शैलेंद्र कुमार, अरविंद, विकास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button