गोड्डा
नगर अंतर्गत वार्ड 06 के प्रिंस कुमार का डिप्टी कलेक्टर में चयन
यह वार्ड सहित जिले के लिए गौरवान्वित होने का क्षण- प्रितम गाडिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : झारखंड लोकसेवा आयोग द्वारा झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के जारी परिणाम में जिला मुख्यालय अंतर्गत वार्ड 6 के निवासी दिनकर मिश्र के पुत्र प्रिंस कुमार का डिप्टी कलेक्टर में चयन होने पर वार्ड पार्षद प्रितम गाडिया सहित समाज के लोग व अन्य ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी। वहीं प्रितम गाडिया ने प्रिंस कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। प्रितम गाडिया ने कहा कि यह सिर्फ वार्ड ही नहीं बल्कि ये पूरे नगर और जिले के लिए गर्व का विषय है। बताया कि प्रिंस के पिता शहर के प्रमुख व्यवसाई हैं और वो गोड्डा चैम्बर के सदस्य भी हैं। उनका दुकान लहरी टोला बायपास रोड में राधिका प्रिंटिंग प्रेस के समीप स्थित है। प्रिंस के मेट्रिक तक कि पढ़ाई गोड्डा के सैंट थॉमस स्कूल से हुई है। अभी प्रिंस दिल्ली में रहकर इसी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।



