खैरथल
बल्लभग्राम में दो दिवसीय प्रधानाचार्य वाकपीठ संगोष्ठी का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : समीपवर्ती ग्राम बल्लभग्राम में स्वामी लीलाशाह की तपोस्थली कुटिया पर शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय दो दिवसीय प्रधानाचार्य की वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन किया गया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रथम व प्रारम्भिक रामावतार शर्मा, ब्लाक शिक्षा अधिकारी शकुंतला मीणा,अतिरिक्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी भारत भूषण शर्मा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजवलित कर संगोष्ठी का उद्घाटन किया संगोष्ठी में शनिवार को प्रभारी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के खैरथल आगमन पर उनके द्वारा हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत किये जाने वाले पौधरोपण में अपनी सक्रिय भूमिका दर्ज कराए जाने की चर्चा की गई!कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रामावतार शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा की आप लोगो की किसी प्रकार भी समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाया जायेगा उन्होंने सरकारी कार्यक्रमो को पूरी निष्ठा करने का आव्हान किया!कार्यक्रम में नामांकन अभिवृद्धि,फ्लेगशिप योजनाओं,पौधरोपण,पी एम श्री विद्यालय व अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय पर लम्बी चर्चा हुई
साथ ही बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन पर शिक्षकों से चर्चा की गई. एंटीग्रेटेड शाला दर्पण पोर्टल और ऑनलाइन उपस्थिति सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई.



