गोड्डा

लोक अदालत में 39 मामले का निपटारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न सुलहनीय मामले से संबंधित 39 मामले का निष्पादन कर 4,74,000 रूपये का समझौता किया गया। निष्पादित मामले में क्रिमिनल कंपाउंडेबल के 11 मामले, बिजली विवाद से संबंधित एक मामले का निष्पादन कर 444000 रूपये का समझौता कराया गया। एनआई एक्ट के तहत एक मामले का निपटारा कर 30,000 रूपये का समझौता कराया गया। जबकि एफएफ से संबंधित 26 मामले का निपटारा हुआ।
मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर छह न्यायिक बेंच का गठन किया गया था।
पहले न्यायिक बेंच परिवार न्यायालय के प्रधान जज कक्ष में आयोजित की गई थी। इसमें परिवार वाद, मेट्रीमोनियल वाद एवं 125 सीआरपीसी के वादों सुनवाई हुई। इस बेंच पर परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय एवं चीफ एलएडीसी संजय कुमार सहाय मामले की सुनवाई कर रहे थे। दूसरे न्यायिक बेंच पर एमएसीटी, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, रेवेन्यु मैटर्स, लेबर डिस्प्यूट एवं अन्य ट्रिव्यूनल के मामले की सुनवाई हुई। इसकी सुनवाई प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार पवन एवं डिप्टी एलएडीसी अजीत कुमार ने किया।
तीसरे न्यायिक बेंच पर बिजली से संबंधित मामले की सुनवाई हुई। इसकी सुनवाई द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निरुपम कुमार एवं सहायक एलएडीसी राहुल कुमार कर रहे थे।
चौथे न्यायिक बेंच पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट के मामले, सबजज पंचम प्रवीण कुमार उरांव एवं एसडीजेएम कोर्ट के मामले की सुनवाई की गई। इसकी सुनवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशिभूषण शर्मा एवं डिप्टी एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह ने किया। पांचवें न्यायिक बेंच पर सबजज प्रथम अमित बंसल, एवं सबजज तृतीय के कोर्ट से संबंधित मामले की सुनवाई हुई। इस बेंच पर सबजज तृतीय रेमी प्रफुल्ल बा एवं सहायक एलएडीसी आयुष राज मामले की सुनवाई किया। छठे न्यायिक बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजकल्याण, खालिद रसीद अलि अहमद, सतीश कुमार मंडा एवं मुक्ति भगत के कोर्ट से संबंधित मामले की सुनवाई हुई।
इस बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत एवं सहायक एलएडीसी लीली कुमारी सुनवाई कर रहे थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button