पाकुड़

अगहनी धान एवं भदई मकई अधिसूचित फसल के लिए की जायेगी बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

Birsa Prime Minister Crop Insurance will be done for notified crops like Aghanai Paddy and Bhadai Corn

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। प्रखण्ड पाकुड़ मे किसान मित्रों के साथ बैठक कर बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम किसान के लाभुकों का सत्यापन और सर्वे, मिट्टी नमूना संग्रह, किसान क्रेडिट कार्ड, मिलेट प्रोत्साहन योजना, आदि के बारे मे विस्तार से बताया गया। साथ ही इन सभी का शीघ्र एवं तत्परता से उक्त योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को जागरूक करने, रजिस्ट्रेशन करने एवं पीएम किसान का सर्वे जल्द से जल्द पूर्ण करने का निदेश दिया गया। बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के अगहनी धान और भदई मक्का के लिए केवल ₹1 प्रीमियम पर फसल बीमा किया जाएगा। इसकी जानकारी किसान मित्र को दी गई। किसान मित्रों को फसल बीमा का फॉर्म भरने का तरीका बताया गया एवं फार्म का भी वितरण किया गया। किसान भाइयों से अनुरोध है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए इसमें बढ़ चर कर अपने बोए गये अगहनी धान फसल एवं भदई मकई का बीमा 31 जुलाई 2025 से पहले आवश्यक करवा ले। पूर्ण रूप से फॉर्म भरकर अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में बीमा का रजिस्ट्रेशन कराए। बीचड़ा से लेकर धान कटाई के 14 दिनों के अन्दर किसी प्रकार की प्राकृतिक क्षति होने पर व्यक्तिगत रूप से अपनी बीमित फसल की सूचना टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत या क्लेम 72 घंटे के अन्दर करे। इस बैठक में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी नारद मंडल प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक मोहम्मद शमीम अंसारी सहायक तकनीकी प्रबंधक सुदीप सेन नीलम श्रीवास्तव एवं खालिदा खातून, सभी किसान मित्र, पाकुड़ प्रखंड उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button