अमेठी
सीडीओ व एसपी ने आरओ-एआरओ परीक्षा की तैयारियों लिया जायज़ा
जिले में 13 परीक्षा केंद्रों पर होगी आरो एआरो की परीक्षा 5376 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। रविवार को आयोजित होने वाली आरओ और एआरओ परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल और पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने जीजीआईसी अमेठी और संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र के कालिकन धाम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की कक्ष व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की। वहीं परीक्षा में प्रवेश सुबह 8 बजे से 8:45 तक रहेगी इसके बाद एंट्री वर्जित रहेगी।
9:30 बजे से 12:30 बजे तक परीक्षा संपन्न होगी। वहीं 13 परीक्षा केंद्रों पर 5376 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को कुशल संपन्न करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस की तैनाती रहेगी। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि समय से केंद्र पर पहुंचे ।

