डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया कारगिल विजय दिवस
Kargil Vijay Diwas celebrated in DAV Public School

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। स्थानीय विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रार्थना सभा में कारगिल विजय दिवस बहुत उल्लास के साथ मनाया गया। 26 जुलाई 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को बच्चों ने श्रद्धांजलि दी एवं उनके बलिदानों की गाथा को याद किया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा भजन एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। के जी के छोटे छोटे बच्चों द्वारा गाए गए देशभक्ति गीत ने सबों को भावुक कर दिया। बच्चों ने वीर जवानों की याद में श्रृंखला बनाकर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दिया। विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि यह दिन हमारे वीर सैनिकों के सम्मान और 1999 कारगिल वार में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्पित है। कारगिल युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों ने जिस साहस और पराक्रम का परिचय पूरी दुनिया को दिया उससे आज भी हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा होता है। उन्होंने छात्रों को कारगिल युद्ध के गौरवशाली इतिहास से बच्चों को अवगत कराया एवं उन्हें सेना में शामिल होने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और उन्हें देश सेवा के लिए तैयार करना था।



