जामताड़ा

खाटू श्याम मंदिर में भीषण चोरी, चांदी का मुकुट और लाखों रुपये ले उड़े, गश्ती में लापरवाही पर पुलिसकर्मी निलंबित

Major theft in Khatu Shyam temple, silver crown and lakhs of rupees stolen, policeman suspended for negligence in patrolling

सिराज अंसारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो। जामताड़ा। जिले के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर, जामताड़ा में शुक्रवार की रात एक भीषण चोरी की घटना को अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर वहां से चांदी का मुकुट, दानपेटी में रखी नकद राशि और अन्य चांदी की सामग्री चोरी कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और श्याम भक्तों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। शनिवार सुबह जब मंदिर के पुजारी मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर का मुख्य द्वार टूटा हुआ है, दानपेटी का ताला खुला है और भगवान श्याम का चांदी का मुकुट गायब है। इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और भक्तों को दी गई, जिसके बाद मंदिर परिसर में भीड़ जमा हो गई। चोरी की अनुमानित राशि 10 से 15 लाख बताया जा रहा है कि चोरों द्वारा चोरी की गई कुल सामग्री की कीमत लगभग 10 से 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। यह मंदिर एनएच-419 पर स्थित है और यहां हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। एसपी पहुंचे घटनास्थल, SIT का गठन, घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद विकास लगोरी, एवं फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। एसपी मेहता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना के शीघ्र उद्भेदन के लिए एक एसआईटी (विशेष अनुसंधान दल) का गठन किया गया है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रात्रि गश्ती में लापरवाही, गश्ती दल-2 निलंबित इस घटना के बाद जामताड़ा थाना क्षेत्र के रात्रि गश्ती दल-2 की लापरवाही उजागर हुई है। पहले से ही जिले में चोरी की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों को रात्रि में सघन गश्ती एवं निगरानी के निर्देश दिए गए थे, लेकिन मंदिर चोरी की रात गश्ती में घोर लापरवाही पाई गई। जांच में पुष्टि होने के बाद गश्ती दल-2 के सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा, चेतावनी दी, चोरी की इस वारदात के बाद श्रद्धालुओं ने नाराजगी जाहिर की है और प्रशासन से शीघ्र चोरी गए सामान की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। गौरतलब है कि इससे पूर्व दादी रानी सती मंदिर में भी चोरी की घटना हुई थी, जिसका आज तक खुलासा नहीं हो पाया। ऐसे में लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button