गोड्डा

हनवारा को अलग प्रखंड बनाए जाने की मांग को लेकर हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/महागामा : प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख अफसाना बानो की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महागामा बीडीओ सोनाराम हांसदा, उपप्रमुख सहित क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य हनवारा को अलग प्रखंड का दर्जा दिलाने से संबंधित प्रस्ताव पर विचार करना था। चर्चा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बताया कि हनवारा की भौगोलिक स्थिति अत्यंत विषम है और वहां की बड़ी आबादी को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पाता है। लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी महागामा प्रखंड तक आना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
सदस्यों ने सुझाव दिया कि यदि हनवारा को प्रखंड का दर्जा मिल जाता है तो वहां के निवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समय पर और सहज रूप से मिल सकेंगी। इससे न केवल विकास की गति तेज होगी, बल्कि ग्रामीणों की भागीदारी भी बढ़ेगी। वहीं लंबी चर्चा के बाद प्रमुख अफसाना बानो ने प्रस्ताव को सभा में रखा, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह प्रस्ताव जल्द ही जिला प्रशासन और राज्य सरकार को भेजा जाएगा और हनवारा को अलग प्रखंड बनाए जाने की मांग को आंदोलनात्मक रूप से भी उठाया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द इस पर निर्णय लिया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button