बरेली

एडीजी, एसएसपी ने जोगी नवादा क्षेत्र में पैदल गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था को समझा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। कांवड़ यात्रा में सादगी एवं शांति बनाए रखने को लेकर बीती रात एडीजी रमित शर्मा, एसएसपी अनुराग आर्य समेत कई पुलिस अधिकारियों ने बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में पैदल गश्त की। वनखंडीनाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान वनखंडीनाथ मंदिर से गोसाई गौंटिया तिराहा, अल्वी चौराहा, शाहनूरी, हरी शाह की मजार, कब्रिस्तान तिराहा, मौर्य गली होते हुए चक चुंगी तक पैदल भ्रमण किया गया। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध नागरिकों से अफसरों ने वार्ता की। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए सौहार्द व भाईचारा बनाने की अपील की गई। भ्रमण के दौरान ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई। कांवड़ मार्ग पर रास्तों में पर्याप्त प्रकाश  व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button