बेतुल

बैतूल युवाओं ने थामी ताप्ती जल से भरी 221 कावड़, आज भोपाली में करेंगे अभिषेक

मोती वार्ड के हनुमान मंदिर में कावड़ियों का किया स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। हर हर महादेव और बम बम भोले के जय घोष के साथ करीब आधा सैकड़ा युवाओं ने शनिवार सुबह खेड़ी ताप्ती से कावड़ में जल भरकर 221 फीट कावड़ को कंधे पर थाम भोपाली की ओर प्रस्थान किया। सोमवार सुबह युवाओं द्वारा छोटा महादेव भोपाली के शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। मोती वार्ड के हनुमान मंदिर पहुंचने पर कांवड़ियों का जोरदार स्वागत भी किया गया। नगर के युवाओं द्वारा 11 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें उनके द्वारा ताप्ती जल से भोपाली के शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाता है,इस धार्मिक आयोजन की खास बात यह है कि कांवड़ियों द्वारा अलग-अलग कावड़ कंधे पर नहीं थामी जाती बल्कि एक लंबी कावड़ को सभी पंक्तिबद्ध होकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करते हैं। इस बार युवाओं द्वारा 221 फीट की कावड़ यात्रा निकाली गई है। नवयुवक कालिका उत्सव समिति प्राचीन नागदेव मंदिर पटेल वार्ड सदर द्वारा आयोजित इस यात्रा से जुड़े निखलेश साहू, अंकुश राठौर सुनील पाल महेश ने बताया कि उनकी समिति द्वारा पिछले 10 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है कावड़ यात्रा का यह 11वां वर्ष है, खेड़ी ताप्ती से विभिन्न मार्गो से नगर भ्रमण करते हुए कावड़ यात्रा मोती वार्ड के हनुमान मंदिर पहुंची जहां पर समिति के वरिष्ठ सदस्य बाबा माकोड़े, बंडू धोटे, विजय वराठे आदि ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की अगुवाई में युवाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें स्वल्पाहार के साथ ही पेयजल की सेवा प्रदान की। कावड़ यात्रा यहां पर लगभग आधे घंटे तक रुकी। इसके बाद अपने गंतव्य भोपाली छोटा महादेव की ओर रवाना हुई। आयोजन समिति से जुड़े युवाओं ने बताया कि आज जलाभिषेक के बाद सदर के प्राचीन नागदेव मंदिर में भी भगवान भोलेनाथ का विशेष अनुष्ठान किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button