बागपत

भाजपाइयों ने सैनिकों की माताओं के नाम किया पौधारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बड़ौत। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘एक पेड़ शहीद की मां के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद वीर सैनिकों की माताओं को समर्पित करते हुए पौधारोपण किया।

नगर स्थित जीआरपी थाने के प्रांगण में कटहल का पौधा रोपित किया गया, जिसे कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की माताओं को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक रविन्द्र आर्य ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों के परिवारों और युद्ध में शामिल वीर योद्धाओं को सम्मानित किया जा रहा है। इसी अभियान की कड़ी में यह पौधारोपण किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता संदीप कुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, थाना प्रभारी उधम तालियान, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राजगोपाल कश्यप, मंडल महामंत्री डॉ. श्रवण भारद्वाजमनोज कश्यप, कांस्टेबल सनी चौधरीहरेन्द्र कुमारराजेन्द्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button