
खैरथल : जिला मुख्यालय खैरथल पर पिछले दो महीनों से मातोर रोड़ वार्ड 16, घीसाराम मार्ग,मुरारी लाल की गली,परशुराम भवन के निवासी गंदे पानी की सप्लाई से त्रस्त है। वार्ड वासियों ने बताया कि हम जलदाय विभाग से कितनी बार गुहार लगा चुके और कुछ दिनों पहले वार्ड वासियों ने जिला कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्या बतलाई थी कलेक्टर महोदय ने जलदाय विभाग के अधिकारियो को निर्देश भी दिये थे उसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है जलदाय विभाग की ओर से कई जगह खड्डे खोद सप्लाई लाइन की जांच की मगर गंदा पानी कहां से आ रहा है किसी नतीजे पर नही पहुंचे तहकीकात मे पता लगा कि सप्लाई लाईन लगभग सात फीट नीचे है जो वर्षो पुरानी सीमेंट के पाइप की है ऊपर से पेसर लाइन डाली गई है लगता यही है पुरानी लाईन में समस्या है लोगो ने नई पेयजल लाइन डाल कर समस्या का समाधान करने की मांग की है वार्ड वासियों ने बताया कि वाटर सप्लाई का पानी भयंकर बदबूदार एवं गंदा है जिसको जानवर भी नहीं पी सकते,ऐसी मजबूरी में महंगे दाम पर निजी टेंकर मंगाने पड़ रहे हैं अब उनका कहना की प्रशासन को जल्द ही समस्या के समाधान के लिए नई पाईप लाईन डलवानी चाहिए ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके, अगर प्रशासन हमारी समस्या का समाधान नहीं करता है तो मजबूरन धरना प्रदर्शन किया जाएगा, इस दौरान वार्ड से रणजीत यादव, मुरारी लाल शर्मा, राजेन्द्र यादव एडवोकेट, मोहरसिंह मास्टर, पुरेन्द्र सिंह,दीपक अग्रवाल, प्रकाश प्रजापत, नरेंद्र वशिष्ठ, टेकचंद गुप्ता, सुभाष गुप्ता, दुलीचंद मास्टर आदि मौजूद रहे


