मेरठ

मेडिकल कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में आईएमए मेरठ शाखा के डॉक्टर्स ने किया पौधारोपण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। आईएमए मेरठ शाखा के सचिवडा सुमित उपाध्याय ने बताया कि आईएमए मेरठ प्रर्यावरण उत्थान के लिए नित कार्य कर रहा है। जीरो एमीशन के प्रति कर्तव्य निष्ठा से अग्रसर है। एक पेड़ माँ के नाम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किया गया एक अनूठा अभियान है, जो प्रत्येक नागरिक को एक पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित करता है, इसे एक गहरी व्यक्तिगत्त भावना से जोड़कर जलवायु कार्रवाई में व्यगित और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करता है।
एक पेड़ मां के नाम 2.0 आपका सार्थक योगदान प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की गहरी भावना को दर्शाता है, जो मिशन लाइफ पर्यावरण के लिए जीवन शैली की भावना का उदाहरण है।इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाना एवं इस धरा के भविष्य को सुरक्षित रखना है।
एक पेड़ माँ के नाम अभियान, एक सामूहिक वृक्षारोपण अभियान है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर बुद्ध जयंती पार्क नई दिल्ली में पीपल का पौधा लगाकर शुरू किया गया था। इसी कड़ी में भारत सरकार की मुहिम को गति देते हुए रविवार को पौधारोपण व फलदार पौधों का वितरण किया गया। हरीतिमा पर्यावरण संस्था, डॉक्टर्स द्वारा संचालित एनजीओ के सहयोग से ये कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड आयोजित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button