बरेली

केंद्रीय कारागार 2 में हार्ट अटैक से हुई बंदी की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो   
बरेली। केन्द्रीय कारागार-२ में सिद्वदोष बंदी की एकाएक तबियत खराब हो गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। जिसे तुरंत ही कारागार के अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर कारागार के डाक्टर ने जीवन रक्षक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिस पर तुरंत ही कारागार की एंंबुलेंस से बंदी को  जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसका परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बंदी की मौत की सूचना तुरंत ही जेल प्रशासन को दी गई। फिल्हाल जेल प्रशासन ने बंदी के शव का पोस्टमार्टम व आगे की कार्यवाही कराने की बात कही है। जेल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार केन्द्रीय कारागार, (द्वितीय) में सिद्धदोष बंदी प्रमोद उर्फ पौधा उर्फ काला बच्चा पुत्र रामरतन, उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम – मेघराजपुर थाना-मुण्डाली जनपद मेरठ को  जिला कारागार मेरठ से लम्बी सजा अवधि होने के कारण केन्द्रीय कारागार-२, में 13 जुलाई .2025 को निरूद्ध हुआ था। शनिवार को चक्र के अहाते में बंदी प्रमोद अचानक जमीन पर गिर गया। कारागार के चिकित्साधिकारी द्वारा बंदी के स्वास्थ्य परीक्षण में उसकी गंभीर हालत पाये जाने पर, बंदी को जीवनरक्षक उपचार देते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिस पर तुरंत ही जेल गार्द की अभिरक्षा में कारागार एम्बुलेंस से बंदी को जिला चिकित्सालय बरेली भेजा गया। जेल गार्द अंकित भाटी द्वारा समय लगभग 12:40 पर कारागार के फोन पर बताया गया कि बंदी प्रमोद उर्फ पौधा उर्फ काला बच्चा को जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा परीक्षणोपरान्त समय लगभग 12:35 पर मृत घोषित कर दिया गया।
जेल प्रशासन ने आवश्यक कार्यवाही तथा शव का पंचनामा, पोस्टमार्टम एवं पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराये जाने को संबंधित थाना को सूचित किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button