बाराबंकी
बाइक चोरों के हौसले बुलंद थाने के सामने से उठा ले गए बाइक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। शनिवार को थाना सफदरगंज मे आयोजित थाना समाधान दिवस मे फरियाद लेकर आये एक फरियादी की बाईक थाने के सामने से चोरी हो गयी इस दौरान थाने की निगरानी के गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा बंद मिला जिससे बाईक चोर का पता लगा पाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
बताते चले कि शनिवार को सफदरगंज थाना मुख्यालय पर आयोजित थाना समाधान दिवस मे प्रार्थना पत्र लेकर आये थाना क्षेत्र के ग्राम औलियालालपुर निवासी जगदम्बिका शरण पुत्र श्रीराम अपनी बाईक नम्बर यूपी 41 ए ई 1465 को थाना के सामने सड़क के दूसरे छोर पर किनारे खड़ी कर थाने के अंदर चला गया करीब 3 बजे थाने से निकला तो देखा कि बाईक गायब है काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता न चलने पर जगदम्बिका शरण ने पुलिस से बाइक चोरी की बात बताई तो पुलिस ने जब गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो बंद मिला। अब सवाल यह उठता है कि किसी भी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगवाने के लिए पुलिस स्वय मंदिर, मस्जिद, सार्वजनिक स्थानों, प्रतिस्ठानो पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए दबाव बनाती है और थाने के मुख्य गेट पर ही लगा सीसीटीवी कैमरा बंद मिलना गंभीर विषय है। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि थाने से थोड़ी दूरी से बाइक गायब हुई है तथा थाने के सभी सीसीटीवी कैमरे चल रहे है।
( सीसीटीवी कैमरा बंद मिलना गंभीर विषय )
थाने के सामने से बाइक चोरी होना और कैमरे का बंद मिलना एक गंभीर मामला है। यह दर्शाता है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं और वे कानून की भी परवाह नहीं करते। इस घटना से यह भी पता चलता है कि पुलिस को अपनी सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत करने की जरूरत है। यह घटना पुलिस के लिए एक चुनौती है कि वे जल्द से जल्द चोरों को पकड़े और बाइक को बरामद करें। इसके साथ ही, पुलिस को अपनी सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करना होगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।



