गोड्डा

कृषक मित्रों के मानदेय को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने की सांसद से मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/पथरगामा : कृषक मित्रों के मानदेय लागू किए जाने की माँग को लेकर शनिवार देर संध्या प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार भगत के नेतृत्व में गोड्डा लोकसभा के सांसद डॉ० निशिकांत दुबे से भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने कृषक मित्रों की समस्याओं और उनके भविष्य को लेकर अपनी चिंता साझा की और लोकसभा में इस मुद्दे को उठाने का आग्रह किया। श्री भगत ने कहा कि हम कृषक मित्र पिछले 15 वर्षों से सरकार की हर योजनाओं का धरातल पर उतरने का कार्य कर रहे हैं पर राज्य सरकार केंद्र की योजना का कर हमेशा टालने का प्रयास कर रही है । जबकि लगातार हम कृषक मित्रों को कार्य दिया जा रहा है और कार्य नहीं करने वाले कृषक मित्रों के ऊपर दबाव भी बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर सांसद डॉ. दुबे ने आश्वासन दिया कि संसद की कार्यवाही के दौरान वह कृषक मित्रों की आवाज़ को मजबूती से सदन में उठाएंगे। उन्होंने कृषक मित्रों के भविष्य को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि कृषक मित्रों के साथ अन्याय हो रहा है, हम कृषक मित्रों के साथ हमेशा खड़े हैं। मौके पर जिला अध्यक्ष दुःख भंजन निराकार सहित कई अन्य कृषक मित्र भी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button