हापुड़

प्राथमिक विद्यालय की छत के लेंटर का प्लास्टर गिरने से दो बच्चे घायल … प्रशासन ने कराया इलाज ..

डीएम ने घायल बच्चों के घर पहुंच जाना हाल , तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की....

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

हापुड  :  हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भमेड़ा में एक प्राथमिक विद्यालय की छत के लेंटर का प्लास्टर अचानक भरभरा कर उस वक्त गिर गया, जब क्लास के अंदर छात्र पढ़ रहे थे । छत का प्लास्टर गिरते ही स्कूल में अफ़रा तफरी मच गई । इस हादसे में दो बच्चों के चोटे भी आई हैं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जिनकी हालत अब ठीक है । घायल बच्चों का हाल जानने के लिए हापुड के डी एम अभिषेक पांडे उनके घर पहुंचे । इस घटना की जांच के लिए डी एम अभिषेक पांडे ने एसडीएम हापुड की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है । जांच के बाद स्कूल का फिटनेस सर्टिफिकेट देने वाले अधिकारी पर कार्यवाही की बात कही है । इसके साथ ही डी एम ने प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर स्कूल का मौका मुआयना भी किया ।

आपको बता दें कि बाबूगढ़ में प्राथमिक विद्यालय भमेडा में स्कूली छात्र पढ़ाई कर रहे थे. इसी दौरान स्कूल की एक कक्षा की छत के लेंटर का प्लास्टर उखड़कर भरभरा कर नीची गिर गया. जिससे स्कूल में अफरा तफरी मच गई ।आसपास के लोग राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचे. उधर, घटना की सूचना मिलती ही थाना बाबूगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मलबा हटाकर घायल हुए बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. इस हादसे में दो बच्चों के चोटें आई हैं. घटना के बाद जिले के आला अधिकारी प्राथमिक विद्यालय में पहुंच गए ।
आपको बता दें कि स्कूल की छत काफी समय से जर्जर थी, लेकिन अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद भी किसी तरह की सुनवाई नहीं की गई थी । फिलहाल इस हादसे की जांच के लिए एस डी एम इला प्रकाश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया गया है ।

हापुड के डी एम अभिषेक पांडे ने प्राइमरी स्कूल की छत के प्लास्टर उखड़कर गिरने से घायल हुए दोनों बच्चों से उनके घर पर मुलाकात की , उनका हाल चाल जाना । इसके साथ ही डीएम अभिषेक पांडे ने बच्चों के परिजनों से बात करते हुए हर संभव मदद की बात भी कही है । डीएम अभिषेक पांडे ने स्कूल का मुआयना भी किया और अधिकारियों को जल्द प्राइमरी स्कूल की छत की मरम्मत करने के निर्देश दिए । जिससे बच्चों को पुनः उनके स्कूल में स्थानांतरित किया जा सके ।

हापुड के डीएम अभिषेक पांडे ने बताया कि , बाबूगढ़ क्षेत्र में भमैंडा स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल की छत का प्लास्टर का टुकड़ा नीचे गिर गया था जिससे दो बच्चों को थोड़ी चोट लगी है , जिनका उपचार करा दिया गया है । दोनों बच्चे कक्षा पांचवीं के छात्र हैं । कक्षा में पढ़ाई चलते समय यह हादसे हुआ था । फिलहाल स्कूल के बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है , बच्चों की पढ़ाई यथावत चल रही है । सात दिनों के भीतर स्कूल की मरम्मत कर दी जाएगी । इसके साथ ही जिले के सभी स्कूलों की जांच की जा रही है , जर्जर स्कूलों में मरम्मत का कार्य कराया जाएगा । प्रत्येक वर्ष स्कूल खुलने से पहले अधिकारियों द्वारा स्कूल की बिल्डिंग का फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया जाता है । जांच टीम गठित की गई है जो सात दिनों में रिपोर्ट देगी कि किस अधिकारी ने फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया था , उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button