बेतुल

बैतूल नर्मदापुरम जिले के प्रभारी बने आप नेता अजय सोनी

संगठन विस्तार की मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बैतूल। आम आदमी पार्टी के तेजतर्रार नेता एवं सारनी क्षेत्र से राष्ट्रीय परिषद सदस्य, प्रदेश संयुक्त सचिव अजय सोनी को पार्टी द्वारा नर्मदापुरम जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर तथा मध्यप्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में की गई है। आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी मुकेश गायकवाड़ ने बताया कि पार्टी द्वारा अजय सोनी को नर्मदापुरम जिला प्रभारी बनाए जाने के पीछे मुख्य उद्देश्य जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और वहां की जनसमस्याओं पर मुखर होकर आम जनता की आवाज़ को प्रभावशाली तरीके से उठाना है।अजय सोनी ने नर्मदापुरम जैसे महत्वपूर्ण जिले की ज़िम्मेदारी सौंपने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा से नर्मदापुरम जिले में संगठन के विस्तार और जनता के विश्वास को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button