बीएसएनएल के प्रतिनिधियों ने सांसद अतुल गर्ग से की भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद : बीएसएनएल के द्वारा किये जा रहे नेटवर्क सुधार एवं विस्तार के सम्बन्ध में बीएसएनएल ग़ाज़ियाबाद के उप महाप्रबंधक वी एस प्रबला कुमार, राजीव कुमार सहायक महा प्रबंधक, रेखा अनुज वाणिज्य अधिकारी के एक दल ने सांसद अतुल गर्ग से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान बीएसएनएल द्वारा किये जा रहे प्रयासों सांसद अतुल गर्ग विस्तार पूर्वक बताया। बैठक में भारत सरकार की महत्वाकंक्षी योजना भारत नेट के बारे में भी चर्चा हुई, जिसमें भारत के प्रत्येक गांव को डिजिटल के माध्यम से जोड़ने का ध्येय है। इस योजना के तहत बीएसएनएल ग़ाज़ियाबाद के अन्तर्गत 5 जिलों (गाज़ियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ एवं हाथरस) के 2484 गाँवों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जा चुका है और नेटवर्क गुणवत्ता एवं विस्तार का कार्य प्रगति पर है। भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के तहत प्रथम स्वदेशी 4जी तकनीकी के उपकरणों को तेेज गति से लगाया जा रहा है। जिला ग़ाज़ियाबाद के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को छोड़ कर 5 जिलों के शेष सभी क्षेत्रों में नेटवर्क की बेहतर गुणवत्ता के लिए टॉवरों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की जा रही है।


