मेरठ
ट्रांसलेम में क्रॉस रोड 3.0 का धमाकेदार आगाज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ : ट्रांसलेम एकेडमी इंटरनेशनल में सोमवार को क्रॉसरोड 3.0 का धमाकेदार आगाज ग्रुप डिस्कशन, रॉकबैंड, बिलबोर्ड और ओरिगामी जैसे इवेंट के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूनम देवदत्त ने दीप जलाकर किया। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसका विषय आर सोशल मीडिया इंफ्ल्युएंसर सेटिंग द राइट एग्जाम्पल था। चारों हाउस ने अपना ज़ोरदार पक्ष रखा। इस इवेंट में अग्नि हाउस प्रथम रहा। बिलबोर्ड में जल हाउस प्रथम रहा। इसके बाद रॉकबैंड का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अनुराधा शर्मा रहीं। रॉक बैंड में पृथ्वी हाउस ने धूम मचा दी और स्वर्ण पदक जीत लिया। सुमधुर गीतों को गाकर छात्रों ने सभी लोगों का दिल जीत लिया। इसके अलावा बिलबोर्ड, ओरिगामी का भी आयोजन किया गया। ये दोनों इवेंट कला से जुड़े हुए रहे जिसमें छात्रों ने क्राफ्ट और रंगों के माध्यम से अपनी भावनाओं की सुंदर प्रस्तुति दी। इस आयोजन में स्कूल कॉर्डिनेटर दीपा नागरा, रेनू मोंगा, शिप्रा चौधरी, सोनू कश्यप, अश्विनी कुमार, रचना शर्मा, पल्लवी, करिश्मा सचदेवा का सहयोग रहा।


