मेरठ

हाउस टैक्स समाधान शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। वार्ड 51 के अन्तर्गत आज प्राइमरी पाठशाला, चन्द्रलोक में हाउस टैक्स समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। नगर निगम द्वारा आयोजित इस शिविर में वार्ड-51 के नागरिकों की हाउस टैक्स से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा जीआईएस सर्वे के आधार पर नागरिकों को अनाप शनाप बिल भेजे जा रहे हैं। क्षेत्र के नागरिक दीपक ने बताया कि उसका हाउस टैक्स पहले 1000 रूपये साल आता था लेकिन इस बार नगर निगम ने 15000 रूपये का बिल भेजा है। वार्ड 51 के पार्षद राजेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और अनावश्यक टैक्स संबंधी आपत्तियों को दर्ज कराकर त्वरित समाधान प्राप्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button