4 मिनट के अंदर ज्वैलर से सोना चांदी लूट में पुलिस के हाथ खाली

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
गाजियाबाद : गाजियाबाद के थाना लिंक रोड अंतर्गत चौकी ब्रिज बिहार में दिन धड़के मानसी ज्वेलर की दुकान को बृहस्पतिवार के दिन लुटेरा ने निशाना बनाया बनाया था दुकान के मालिक कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि दोपहर 3:30 बजे लगभग दो लुटेरे बिलिनकिट की ड्रेस में दुकान में घुसे और घुसने के साथ ही उन्होंने दुकान में काम करने वाले लड़के शुभम को पिस्तौल दिखाकर काबू में कर लिया,और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।और 4 मिनट में ही दुकान से लगभग 20 किलो चांदी और सवा सौ ग्राम सोना लूटकर फरार हो गए थे। हालांकि लूट होने के बाद पुलिस के हाथ अभी तक खाली है? पुलिस उन लुटेरा के पास के पास पहुंचने की कोशिश कर रही है जिन्होंने भरी दोपहरी में पुलिस को चुनौती दे डाली? पुलिस का दावा है की ज्वेलरों की दुकान पर लगातार गस्त करते रहते हैं, लेकिन यह पुलिस की नाकामी की पोल खोलती है कि पुलिस किस तरह ज्वेलरों की दुकान के पास गस्त करती है। डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन निमेष पाटिल ने बताया कि इस केस में 6 टीम लुटेरों को पकड़ने में लगी है ।


