अमरोहा

30 अगस्त तक होगा गन्ना सट्टा प्रदर्शन और आपत्तियों का निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा। गन्ना सर्वे का काम पूरा होने के बाद अब सट्टा प्रदर्शन का कार्य शुरू कर दिया गया है। 30 अगस्त तक टीमें किसानों के घर-घर पहुंचकर सट्टा प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन के दौरान किसानों की आपत्तियों का निस्तारण भी किया जाएगा। सट्टा प्रदर्शन के लिए कुल 123 टीमें लगाई गई हैं। पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना विकास विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को गन्ना सर्वे एवं सट्टे से संबंधित कुल 63 बिंदुओं पर आंकड़े दिखाएंगे। इसमें किसानों को उनके गन्ना के रकबा और गन्ना सट्टा के संबंध में जानकारी दी जाएगी। उन आंकड़ों से यदि किसी किसान को कुछ बिंदु पर आपत्ति है, तो कर्मचारी उसे रजिस्टर में दर्ज करते तुरंत निस्तारण करेंगे। कार्यक्रम में गन्ना विकास विभाग के गन्ना पर्यवेक्षक एवं मिलों के कर्मचारी संयुक्त रूप से शामिल रहेंगे। गांव-गांव जाकर किसानों को उनके गन्ना के रकबा और गन्ना सट्टा के संबंध में जानकारी दी जाएगी। एक सितंबर से 10 सितंबर तक प्री- कैलेंडर तैयार कर ई-गन्ना एप व वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाएगा। 11 सितंबर से 30 सितंबर तक समिति स्तरीय सर्वे व सट्टा व आपत्ति निस्तारण मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मिल संचालन से एक सप्ताह पहले अंतिम कैलेंडर तैयार होगा।
वर्जन
123 टीमें गन्ना सट्टा प्रदर्शन व आपत्तियों के निस्तारण में लगी हुई हैं। जिलेभर में 990 गांवों में सर्वे होगा। फिलहाल 72 गांवों में सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। जिसका अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। – मनोज कुमार, डीसीओ
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button