झारखंड

अमीरी नहीं बल्कि अधिकारी बनने के लिए आत्मविश्वास के साथ मेहनत की जरूरत है

To become an officer, not rich, you need hard work with confidence

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
संथाल परगना। बबिता पहाड़िया ने JPSC की परीक्षा में सफलता हासिल की है। बबिता शायद पहाड़िया जनजाति की पहली बेटी होगी जो अब ऑफिसर बनेगी। संथाल परगना के दुमका जिला के आसनसोल गांव की रहने वाली बबिता की सफलता से पूरा गांव खुश है। बबिता के पास मिठाई के पैसे नहीं थे तो उनकी मां सबको चीनी खिलाकर ख़ुशी का इज़हार कर रही है। बबिता ने JPSC के फाइनल परीक्षा में 337 रैंक लाया है। वह अब झारखण्ड प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बनेगी। बबिता का परिवार बेहद ही साधारण है। पिता बिंदुलाल पहाड़िया एक प्राइवेट स्कूल में हेल्पर का काम करते हैं। बबिता चार भाई – बहन में सबसे बड़ी है। छोटी बहन की भी शादी हो चुकी है। लेकिन बबिता ने सरकारी नौकरी लेने की जिद में अब तक शादी नहीं की। शादी नहीं करने के कारण बबिता को और उनके परिवार को गांव वालों और रिश्तेदारों का बहुत ताना भी सुनना पड़ा। लेकिन बबिता इन सब बातों से कभी टूटी नहीं। वह अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रही और लगातार मेहनत करती रही। ख़ास बात ये है कि पढ़ाई के लिए बबिता कभी गांव से बाहर नहीं गई। वह यूट्यूब और गूगल के माध्यम से ही पढाई की। खुद नोट्स बनाया और उसे अच्छे से समझा। बबीता जैसी बेटी को सलाम है जो अभाव को बहाना नहीं बल्कि उसको गहना बनाकर अपने और अपने समाज को संवारती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button