गोड्डा

छात्रवृति भुगतान हेतु जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक

- पात्र विद्यार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से ससमय छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान करें सुनिश्चित - डीसी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान के लिए छुटे हुए छात्रों को लेकर उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय अनुमोदन सह अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा की गई तथा छात्रवृत्ति भुगतान की स्वीकृति से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने छात्रों की सूची एवं संस्थागत सत्यापन जैसे बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पात्र विद्यार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान ससमय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाओं का उद्देश्य वंचित वर्ग के मेधावी छात्रों को शिक्षा से जोड़ना है। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दुबे, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button