गोड्डा
सुंदरपहाड़ी में किशोरी सशक्तिकरण सम्मेलन का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : साथी संस्था एवं दामिन किशोरी संघ के तत्वावधान में सुन्दरपाहाड़ी प्रखंड सभागार में दामिन किशोरी सशक्तिकरण पहल की दिशा में प्रमंडल स्तरीय किशोरी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय महिला आयोग कि सदस्य ममता कुमारी, झारखण्ड राज्य अल्प संख्यक आयोग कि सदस्य इकरारुल हसन आलम, प्रमुख प्रमिला टुडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनिका बास्की, अंचलधिकारी प्रकाश बेसरा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी राजेश कुमार, साथी के कालेश्वर मण्डल ने दीप प्रज्वलन कर किया । कार्यक्रम को संबोधित करते राष्ट्रीय महिला आयोग कि सदस्य ममता कुमारी ने कहा कि जिस उत्साह के साथ किशोरियां अपनी प्रतिभा दिखा रही है यह बताती है की संथाल परगना में अब किशोरियां जाग रही है। इससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में संथाल परगना से बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल यौन हिंसा और कुपोषण जैसे मुद्दे समाप्त होगी। इन्होंने साथी के कार्यों को सराहते हुए कहा कि साथी जिस तरह से सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में काम कर रही है यह दर्शाता है कि साथी टीम में जज्बा है की किशोरियों को समाज के मुख्य धारा से जोडना है। झारखण्ड राज्य अल्प संख्यक आयोग कि सदस्य इकरारुल हसन ने कहा कि गोड्डा में बाल संरक्षण को स्थापित करना चुनौती तो है लेकिन सभी हितग्राही का समन्वयन से इसे समाप्त करना कठिन नहीं है। इन्होंने कहा की गोड्डा जिला में साथी जैसे संस्था हमलोग बाल सुरक्षा के मुद्दे पर हर समय सहयोग कर रही है। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि मैं बहुत करीब से देख रही हूं कि साथी सुन्दरपाहाड़ी प्रखंड में साथी संस्था किशोरियों के विकास के लिए हर दिन और हर सामुदाय के साथ काम कर रही है। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि किशोरियों के शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभा और पंचायत प्रतिनिधियों को मजबूत करना होगा। इन्होंने कहा की किशोरियां अपनी पढ़ाई को पूरा करे और अपनी सपनो की उड़ान भरने में कामयाबी हासिल करे। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि जिले में बाल विवाह का दर पिछले पांच वर्ष में घटा है लेकिन अभी हो स्थिति है काफी काम करने की जरूरत है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनिका बास्की ने किशोरियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और सरकारी लाभ के बारे में बताई। साथी के कालेश्वर मंडल ने कहा कि साथी हर किशोरी और किशोर को विद्यालय में सुनिश्चित करने की दिशा में अग्रसर है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार का खतरा न हो। कार्यक्रम को संरक्षण पदाधिकारी ओम प्रकाश, नीति आयोग के संरक्षण मुद्दे पर काम कर रही कनुप्रिया झा आदि ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में गोड्डा पाकुड़ और दुमका जिले से लगभग 200 किशोरी शामिल हुई और सभी ने अपने अपने अनुभव साझा किया। किशोरी द्वारा लाहान्ति ओड़ा और पोषण का प्रदर्शनी भी लगाया। संचालन साथी के पिंकी बास्की ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में साथी टीम का सराहनीय योगदान रहा है ।



