अमेठी

संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

शिक्षकों और कर्मचारियों की सभी समस्याओं के हल के साथ शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि और सभी कार्मिकों को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। पुरानी पेंशन बहाली अभियान को आगे बढ़ाने के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्यायों के हल के लिए बनी संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने शिक्षकों, राज्य कर्मचारियों और मानदेय कर्मियों की वर्षों से लम्बित मांगों पर विचार के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने की मांग की गई है।संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप मिश्र और जूनियर हॉई स्कूल शिक्षक संघ के जिला महामंत्री रमाकांत मौर्य और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डी एम को ज्ञापन सौंपा। संघर्ष समिति के मंत्री रमेश कुमार प्रजापति और कोषाध्यक्ष संजय कनौजिया भी साथ रहे।
ज्ञापन में सभी विभागों में पूर्व में समाप्त किए गए भत्तों को बहाल करने, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं अन्य मानदेय कर्मियों के मानदेय में वृद्धि के साथ पचास से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के विलय के निर्णय को वापस लेने की मांग की गई है। जयराम कनौजिया, श्री राम सोनी, गुरुचरण गौतम, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button