रामपुर शाहबाद

108 पार्थिव शिवलिंग की पूजा को उमड़े श्रद्धालु।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद । नागपंचमी पर शाहबाद में 108 पार्थिव शिवलिग के सामूहिक अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। नरवर के विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान पूरा पंडाल 108 शिवलिंगों से सुशोभित होता रहा।शाहबाद में पहली तीसरी बार इतना भव्य आयोजन किया गया। चंदौसी, बेरनी रोड स्थित लक्खी बाग प्राचीन शिव मंदिर पर नवदुर्गा मंदिर के महंत नितिन भारद्वाज के आह्वान पर सामूहिक शिवार्चन हुआ। इसकी तैयारियां महीनों पहले शुरू कर दी गई थीं। शाहबाद के अलावा दूसरे क्षेत्रों के परिवार भी शामिल होने पहुंचे। महंत नितिन भारद्वाज ने बताया कि पार्थिव शिवलिंग के शिवार्चन से पिछले पापों से मुक्ति मिलती है। यहां, जनपद बुलंदशहर के नरौरा नरवर के आचार्य दिलीप, आचार्य अवध, आचार्य विपिन,
आचार्य, आचार्य आनंद, कोशल मिश्रा, स्पर्श शर्मा एवं आयुष चौबे आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button