खैरथल

विधायक कार्यालय पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण

विधायक दीपचन्द खैरिया का किया जोरदार स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 खैरथल -तिजारा : किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के गाँव लाडपुर व अन्य गांवों के सेकड़ो ग्रामीणों ने विधायक दीपचन्द खैरिया द्वारा डामरीकरण सड़क स्वीकृत करने पर स्वागत किया। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि गाँव लाडपुर, दुमहेड़ा, गाधेरी शेरपुर के सेकड़ो ग्रामीणों ने किशनगढ़बास विधायक कार्यालय पंहुचकर विधायक दीपचन्द खैरिया द्वारा गाँव लाडपुर से शेरपुर तक 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से 3 किलोमीटर सड़क स्वीकृत कराने पर साफा बांधकर स्वागत किया साथ ही मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर विधायक खैरिया ने कहा कि जनता के जनहित के विकास के लिए में हमेशा तैयार रहता हूं। जिसने जो भी विकास का कार्य मांगा वो मेरे द्वारा मेरे कोष या अन्य कोटो के माध्यम से करवाया गया। इस मौके पर आए हुए ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस सड़क को बनवाने की मांग की जा रही थी, विधायक खैरिया ने इसकी स्वीकृति दिला कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। यह सड़क बनने से लगभग आधा दर्जन से अधिक गावों के युवा जो खुशखेड़ा, भिवाड़ी, चोपानकी रोजगार के लिए जाते थे, उनको आवागमन में काफी लाभ होगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान सत्यवीर यादव, नरेंद्र यादव भभड़ नेताजी , ड़ॉ रोहिताश, वीरेंद्र यादव, करतार सिंह दुमहेड़ा, महिपाल, कृष्ण कुमार, श्रीराम, बाबूलाल यादव, विकास, संजीत, महेंन्द्र, सुबेसिंह, रामकिशन, बिल्लूराम, राममूर्ति, सीए अंकित यादव, किशन सिंग गंगापुरी,जीएसएस अध्यक्ष अशोक कुमार, शेरपुर से केसु राम, विजय सिंह, वीर सिंह, लाल सिंह सहित सेकड़ो लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button